बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
09-Nov-2022 07:10 AM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर सबसे पहले 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर ही केक कटा है. आधी रात के वक्त तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने उनका बर्थडे केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी.
आपको बता दें, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 33 साल के हो जाएंगे. कम उम्र में ही उन्होंने कई उपलब्धि हासिल कर ली है. यही वजह है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे लाल पर इतना गर्व करते हैं और बड़े बेटे यानी तेज प्रताप यादव से ज्यादा भरोसा भी जताते हैं. आज उनके 33वें जन्मदिन पर लालू यादव उनके साथ मौजूद नहीं रह पाएंगे लेकिन वे दिल्ली से ही तेजस्वी के लिए आशीर्वाद भेजेंगे.
तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. तेज ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई और अपनी मां के साथ केक काटते दिख रहे हैं. तेजस्वी यादव के जन्मदिन की तैयारी पिछले 4-5 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी. पार्टी के नेता और उनके समर्थक पटना के कई इलाकों में जन्मदिन की पोस्टर लगाते दिख रहे थे.