देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
09-Jun-2021 01:03 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में मौजूदा हालात को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने अपने इस हमले में नीतीश सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी तंज कसा है। दरअसल बिहार में ब्लैक फंगस की बढ़ती महामारी और दवा की किल्लत को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को बिहार के लिए थोपा गया फंगस करार दिया है।
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है... नीतीश सरकार नवंबर माह में चुनाव आयोग द्वारा बिहार पर थोपा गया फंगस है। जनता का निर्णय बदल चुनाव आयोग को अपना “नतीजा” सुनाना बिहार को महँगा पड़ रहा है। अधिकारियों के भेष में चुनाव आयोग में घुसपैठ कर सिस्टम में बैठे भाजपाई कठपुतलियों को उसका ईनाम भी मिला।
आपको बता दें कि बीते साल बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव लगातार का आरोप लगाते रहे हैं कि चुनाव आयोग में पारदर्शी तरीके से नतीजे सामने नहीं आने दिया। तेजस्वी यादव कई बार आयोग के ऊपर तंज भी कस चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। तेजस्वी की मानें तो बीजेपी से कहीं न कहीं आयोग प्रभावित होकर काम कर रहा है।