ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?

Home / politics / तेजस्वी ने केजरीवाल की बेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत,...

तेजस्वी ने केजरीवाल की बेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप

13-Sep-2024 04:09 PM

By First Bihar

DARBHANGA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा के क्रम में चौथे दिन पांच विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के फैसले का स्वागत किया। वहीं उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जो कि भाजपा का तरीका है। विपक्ष के नेताओ को फंसाओ और उनको जेल भेजो।


तेजस्वी ने कहा कि गौर करने वाली बात है कि कोर्ट का जो ऑब्जरबेसन देखा जाय तो लगातार एजेंसियों को कड़े से कड़े शब्दों में फटकार लगाई जा रही है। एक बार नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कई बार एजेंसियों को फटकार लगाई है। जिससे केंद्र की सरकार की किरकिरी हुई है। अगर कोर्ट के ऑब्जेरबेसन को देखा जाय तो साफ पता चलता है कि जितने भी सरकारी एजेंसी है ईडी, सीबीआई भाजपा जो लिस्ट उन्हें मुहैया कराती है। उसी लिस्ट के आधार पर ये एजेंसियां काम करती है। 


उन्होंने कहा कि हम तो चाहते है कि जो भी बात, साफ सुथरा जांच हो लेकिन हमलोगों ने यह भी देखा है कि दूसरे पार्टी में रहते है तो उन्हें एजेंसियां समन कर चार्जसीट करती है और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। अगले ही दिन वह व्यक्ति अगर भाजपा में शामिल हो जाते है तो चार्जशीट से उनका नाम ही गायब हो जाता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के जमानत के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फैसला सुनाया है, जिसका हम स्वागत करते है।


वहीं मिथिलांचल के विकास के सवाल पर तेजस्वी यादव ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि 2025 में अगर हमारी सरकार बनी तो मिथिलांचल के विकास के लिए मिथिलांचल डेवलोपमेन्ट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। जिससे मिथिलांचल के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रह जायेगा। हमलोग जो कहते है, वही करते है ताकि मिथिलांचल का जो इलाका है। वह काफी आगे बढ़े। यहाँ मछली, मखाना और पान है। जिसको लेकर यहां कई प्रकार के फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जा सकता है। जिससे यहां की पलायन, बेरोजगारी के साथ साथ गरीबी को भी दूर किया जा सकता है।