पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
02-Dec-2023 06:23 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के लिए पटना हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने बिहार सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। पटना हाई कोर्ट से सरकार को हरी झंडी मिलने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के ही इशारे पर ही कोर्ट में याचिका दायर दायर की गयी।
दरअसल, बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सामने आने के बाद नीतीश सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया और राज्य में 75 फीसदी आरक्षण को लागू कर दिया। सरकार के राज्य में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के फैसले पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया हालांकि सरकार से इसपर जवाब जरूर मांगा है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के ही इशारे पर मामले को कोर्ट में ले जाया गया है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि, ‘महागठबंधन की बिहार सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75% कर दिया तो वरिष्ठ BJP नेता ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 75% आरक्षण के विरुद्ध कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। 3 दिन बाद ही बीजेपी के इशारों पर याचिका दायर कर दी गयी’।
तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘बीजेपी के इशारों पर जाति आधारित सर्वे रुकवाने के लिए अनेकों बार हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक केस किए गए। केंद्र सरकार ने हमारी सरकार के जातिगत सर्वे के विरोध में सॉलिसिटर जनरल तक को सुप्रीम कोर्ट में खड़ा किया। नगर निकायों में पिछड़ों/अतिपिछड़ों को आरक्षण व प्रतिनिधित्व देने के विरोध में भी BJP के इशारों पर अनेक बार केस दर्ज किए लेकिन अंत में हमेशा न्याय और सत्य की जीत हुई। संपूर्ण बिहार एवं समस्त वंचित, उपेक्षित, गरीब व अत्यंत पिछड़ा वर्ग जानता है कि बीजेपी गरीब, दलित और पिछड़ा/अति पिछड़ा विरोधी पार्टी है'।