ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
23-Oct-2023 03:55 PM
By First Bihar
GAYA: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A और NDA आमने सामने आ गए हैं। दोनों गठबंधन के नेता पांच राज्यों में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। जापान जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के लोग घबरा गए हैं और उनकी हार तय है। तेजस्वी के इस बयान पर हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है।
गया में मीडिया से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखाड़ों में पहलवान हमेशा कहते हैं कि अबकी बार आओ, पटक देंगे तो वही बात ये लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चले थे भारत के प्रधानमंत्री बनने, सभी दल एक होकर बीजेपी का सामना करेंगे, लेकिन आज स्थिति क्या है? ताश के पत्ते की तरह सब बिखर गए हैं।
मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मन बहलाने के लिए और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की बात कहते रहते हैं। पूर्व सीएम ने भी दावा किया है कि सभी पांच राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि सरकारी दौरे पर जापान जाने के लिए पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी ने पांच राज्यों में बीजेपी की हार का दावा किया था।