ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / तेजस्वी के पैदल यात्रा पर मंगल पांडेय ने ली चुटकी, कहा- चुनाव हारने...

तेजस्वी के पैदल यात्रा पर मंगल पांडेय ने ली चुटकी, कहा- चुनाव हारने के बाद भी कई यात्रा का आह्वान नेता प्रतिपक्ष ने किया था

10-May-2022 02:07 PM

PATNA: पटना में बीजेपी द्वारा आयोजित सहयोग कार्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े मामले आये। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया। कोरोना से दो लोगों की मौत के बाद अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मामला भी सामने आया। मृतक के आश्रित खुद सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मुआवजे का आश्वासन दिया। इस मामले को विभागीय स्तर पर दिखाने का निर्देश मंगल पांडेय ने दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोगों को जो सहयोग की जरूरत थी वो किया जा रहा है। वही तेजस्वी यादव के पैदल यात्रा पर मंगल पांडेय ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था तब भी नेता प्रतिपक्ष ने कई यात्रा निकालने का आह्वान किया था लेकिन वो यात्रा कही देखने को नहीं मिली। 


सहयोग कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कोरोना के केसेज कम हो गये है लेकिन इसे लेकर एक मानस बनता जा रहा है कि शायद कोरोना खत्म हो गया है। जिसके कारण लोग चेहरे पर मास्क लगाना छोड़ दिए है और कोरोना गाईडलाइन का भी पालन नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमें संयमित व्यवहार रखना चाहिए क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है।


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने देश और बिहार में संकल्प लिया है कि 2025 तक टीबी को खत्म किया जाएगा। इसके लिए विशेष तौर पर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। टीबी के मरीजों को चिन्हित तक उन तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाया जा सके इस पर काम हो रहा है। 


जातीय जनगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे इस सवाल पर मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं कुछ भी कर सकते हैं। राजनीतिक रूप से किसी के कुछ करने पर तो रोक नहीं है। कुछ भी कहने और कुछ भी कार्यक्रम करने का  लोकतंत्र में सभी को आजादी है। तेजस्वी पर चुटकी लेते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम जब आया था और उनकी पार्टी की हार हुई थी तब उस वक्त भी कई यात्राओं की चर्चा तेजस्वी ने की थी लेकिन वो यात्रा अब कही देखने को नहीं मिली। हर बार की तरह इस बार भी वे यात्रा निकालने का ऐलान कर रहे हैं।