वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
19-Jan-2021 10:37 PM
PATNA : बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई हुई है। रात के वक्त पुलिस ने गर्दनीबाग इलाके में धरने पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों को बलपूर्वक हटाया है। जिसके बाद कुछ शिक्षक अभ्यर्थी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं।
शिक्षक अभ्यर्थियों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपने खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्यवाही से अवगत कराया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार राज्य में 94000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरी नहीं कर रही है और नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को रात के वक्त लाठीचार्ज कर बलपूर्वक हटाया गया है। गर्दनीबाग इलाके में उनके पंडाल को बुखार आ गया और अभ्यर्थियों को पीटा गया है।
तेजस्वी यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने कुछ शिक्षक अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी को लेकर भी जानकारी ली है। तेजस्वी ने कहा है कि अधिकारियों से उन्होंने गिरफ्तार आंदोलनकारी नेताओं को छोड़ने और केस वापस लेने के लिए कहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद धरना स्थल पर जाएंगे। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है।