ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द

थानाध्यक्ष खुद आकर गुलशन और उसके प्रेमिका के परिजनों से फोन पर बात करके पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने गुलशन को उसकी प्रेमिका के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया तब गुलशन टावर से नीचे उतरा और पुलिस राहत की सांस ली।

बिहार न्यूज
बिहार में ये हो क्या रहा है?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में इन दिनों टावर पर चढ़ने का मानों फैशन चला हुआ है। कभी प्रेमी तो कभी प्रेमिका मोबाईल या हाईटेंशन टावर पर चढ़ जा रहे हैं और पुलिस के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। ऐसा एक और नया मामला खगड़िया में देखने को मिला है। जहां प्रेमिका के परिजन जब शादी के लिए तैयार नहीं हुए तब 21 साल का युवक शोले का बीरू बनकर टावर पर चढ़ गया।


अपनी बसंती को पाने के लिए युवक मोबाइल टॉवर के ऊपरी प्वाइंट पर चढ़ गया। मामला गंगौर सहायक थाना इलाके के तेतराबाद गांव की है। इधर युवक के टावर पर चढ़ने की  खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। भारी भीड़ मौके पर पहुंचकर  युवक को नीचे उतरने का अनुनय- विनय करने लगे लेकिन गुलशन कुमार अपनी बसंती से शादी करने की जिद्द पर अड़े रहे रहे।


बात गंगौर थाना तक पहुंची। जिसके बाद थानाध्यक्ष खुद आकर गुलशन और उसके प्रेमिका के परिजनों से फोन पर बात करके पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने गुलशन को उसकी प्रेमिका के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया तब गुलशन टावर से नीचे उतरा और पुलिस राहत की सांस ली। गुलशन की मां ने  कहा कि मेरा बेटा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल की एक लड़की से प्यार करता है।दोनों शादी करना चाहता है।लेकिन लड़की के चाचा इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं।है। जिसके विरोध मेरा बेटा आज टावर पर चढ़ गया।

टैग्स