BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
14-Jan-2021 07:36 AM
PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अब विधायक और उनके परिजन भी सुरक्षित नहीं हैं। सीवान में आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी के दामाद के ऊपर हुई फायरिंग की घटना के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। विधायकों और उनके परिजनों पर सरेआम सरेराह गोलियां बरसाई जा रही हैं। जब तक मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री बिहार में प्रतिदिन 100 से 150 लाशें नहीं गिन लेते उन्हें नींद नहीं आती। जंगल राज के महाराजा चुप क्यों है? तेजस्वी यादव पटना में रूपेश सिंह हत्याकांड के बाद भी बुधवार को सरकार पर हमलावर नजर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की थी।
बुधवार को सीवान नगर थाना इलाके में सदर अस्पताल के ठीक सामने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी के दामाद की दवा दुकान पर अपराधियों ने फायरिंग की थी। इस घटना में अवध बिहारी चौधरी के दामाद बाल बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। इस वारदात को अपराधियों ने कुछ वक्त अंजाम दिया जब सद्भावना मेडिकल हॉल पर ग्राहकों की भीड़ दवा खरीदने के लिए इकट्ठा थी। किस्मत अच्छी रहेगी किसी ग्राहक किया दुकान के स्टाफ को गोली नहीं लगी। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अवध बिहारी चौधरी के दामाद का किसी से कोई विवाद भी नहीं है।