ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / तेजस्वी का महंगाई पर हल्ला बोल, आम आदमी बेहाल.. और डबल इंजन की...

तेजस्वी का महंगाई पर हल्ला बोल, आम आदमी बेहाल.. और डबल इंजन की सरकार निकम्मी बैठी है

18-Apr-2022 10:57 AM

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज हल्ला बोला है। तेजस्वी यादव ने देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मसले पर डबल इंजन वाली सरकार को जमकर घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डाल जीना मुहाल कर दिया है। बिहार में महंगाई से जनता त्राहिमाम कर रही है। 


महंगाई के मसले पर हल्ला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी ने लिखा है..डबल इंजन सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डाल जीना मुश्किल कर दिया है। बिहार महंगाई से त्राहिमाम कर रहा है। क्या बिहार के 40 में से 39 लोकसभा सांसद एवं 4 दलों की “डबल इंजन सरकार” इतनी निकम्मी व नाक़ाबिल है कि जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से भी राहत नहीं दिला सकती? 


अपने इस ट्वीट के साथ तेजस्वी यादव ने कुछ अखबारों की खबरों को भी साझा किया है। देश में बढ़ी हुई महंगाई खाद्यान्न की कीमतों के साथ-साथ एलपीजी की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि की खबर को तेजस्वी ने साझा किया है। इसके साथ ही साथ सीमेंट, ईंट और सरिया के दाम बढ़ने के कारण निर्माण कार्य ठप होने की खबर को भी तेजस्वी ने साझा किया है। तेजस्वी ने बताया है कि कैसे दुनिया में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर भारतीय खरीदते हैं।