तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
22-Apr-2022 10:47 AM
PATNA : लालू परिवार की तरफ से आज दी गई इफ्तार पार्टी में आज नए सियासी समीकरण देखने को मिल सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शुक्रवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। तेजस्वी ने इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य राजनीतिक दिग्गजों को न्योता भेजा है लेकिन सबकी नजरें चिराग पासवान और मुकेश सहनी पर होंगी। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी न्योता भेज सबको चौंका दिया था।
पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में इफ्तार पार्टी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। उनकी पार्टी सूत्रों की मानें तो सहनी आज शाम मुंबई से पटना आयेंगे और तेजस्वी की दावत में शामिल होंगे। उधर एलजेपी ( रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। चिराग आज 11 बजे दिल्ली से पटना पहुंचने वाले हैं। कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वो शाम 6 बजे राबड़ी आवास पहुंचेंगे।
लालू परिवार की तरफ से बिहार के दोनो डिप्टी सीएम के साथ साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी न्योता भेजा गया है। बिहार बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं को बुलाया गया है। राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार की तैयारियां लगभग पूरी हैं। आवासीय परिसर में चार पंडालों का निर्माण कराया गया है। सांसदों-विधायकों और आरजेडी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए वीवीआइपी पंडाल बनाया गया। मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है।