ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / ‘क्षेत्रीय दलों को उचित सम्मान दे कांग्रेस.. तभी परास्त होगी बीजेपी’ तीन राज्यों...

‘क्षेत्रीय दलों को उचित सम्मान दे कांग्रेस.. तभी परास्त होगी बीजेपी’ तीन राज्यों में करारी हार पर बोली जेडीयू

04-Dec-2023 12:19 PM

By First Bihar

PATNA: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद इंडी गठबंधन के दूसरे दल हार का ठिकरा कांग्रेस पर ही फोड़ रहे हैं और इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेवाद बता रहा है। जेडीयू ने कहा है कि एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ने का ही नतीजा है कि कांग्रेस की बुरी तरीके से हार हुई है। जेडीयू के कहना है कि बीजेपी को मात देने के लिए देश के साथ साथ राज्यों में भी इंडी गठबंधन में शामिल दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा।


चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर चुनाव के कुछ स्पष्ट संदेश होते हैं। 5 राज्यों में से 4 राज्यों के जो नतीजे आए हैं उसमें  स्पष्ट संदेश दिख रहा है कि इंडिया गठबंधन के जो घटक दल हैं उन्हें और ज्यादा समझदारी से काम करना होगा। इस चुनाव में इंडी गठबंधन एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ रहा था। हमलोग शुरू से कहते आ रहे हैं कि आपसी समझदारी बननी चाहिए और विपक्षी दल एकजुट होंगे तभी भाजपा को परास्त किया जा सकता है।


आगामी 6 दिसंबर को इंडी गठबंधन की बैठक में सभी को खुले दिल से आना चाहिए। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और इन चुनावों में कांग्रेस को ज्यादा घाटा हुआ है। नीतीश कुमार की पहल पर गठबंधन हुआ था और पटना से इसकी शुरुआत हुई थी। गठबंधन का साझा उम्मीदवार तय हो। कांग्रेस को आगे बढ़कर सभी क्षेत्रीय दलों को उचित समान देकर साथ लेकर चलना होगा।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर अभी कोई जल्दबाजी नही है और हमारा एक ही लक्ष्य है कि मिलकर चुनाव लड़े। आगामी चुनाव एक विश्वसनीय चेहरा पर लड़ा जाए। अगर एकसाथ चुनाव नहीं लड़े तो सबको पता है कि क्या रिजल्ट हुआ। अभी देखे ही है कि किस तरह के चुनाव परिणाम आए हैं और मध्यप्रदेश में इंडी गठबंधन की एक साथ रैली होती तो क्या होता नहीं होता वह बाद का चीज है।