Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
03-Mar-2024 07:01 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद का कार्यकाल एक काला अध्याय था। यदि उनके समय रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा हुआ तो वह पैसा कहां चला गया? उस समय न एयरपोर्ट जैसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बने, और न तो वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें चलीं।
सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के बाद यूपीए-2 में रेल मंत्री बनी ममता बनर्जी ने ही मुनाफे में लाने के दावे की पोल खोल दी थी। रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद ने नौकरी के बदले जमीन लेने का ऐसा घोटाला किया, जिसमें परिवार के पांच लोगों को जमानत लेनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि उनके माता-पिता के राज में दलितों के नरसंहार क्यों होते थे? किसानों के खेत क्यों जलाये जाते थे और क्यों सवर्णों को लाइन में खड़ा कर गोली मार दी जाती थी? उस समय सड़कें जर्जर क्यों थीं? लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए पलायन क्यों करना पड़ा? उन्होंने कहा कि राजद अब कितनी भी रैली-रैला कर ले, बिहार की जनता भय-भ्रष्टाचार का पुराना दौर नहीं लौटने देगी।