ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / सुशांत के नाम पर सियासत बंद हो, शक्ति सिंह गोहिल बोले.. बयानबाजी नहीं...

सुशांत के नाम पर सियासत बंद हो, शक्ति सिंह गोहिल बोले.. बयानबाजी नहीं जांच करे बिहार सरकार

02-Aug-2020 09:51 AM

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का बड़ा बयान सामने आया है। गोहिल ने कहा है  कि सुशांत के नाम पर सियासी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिले। गोहिल ने कहा है कि बयानबाजी से ज्यादा जांच पर फोकस करने की जरूरत है। 


दरअसल शक्ति सिंह गोहिल महाराष्ट्र सरकार के ऊपर उठ रहे सवालों से तिलमिलाए हुए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार है और लगातार बिहार सरकार के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के नेता महाराष्ट्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में गोहिल ने कहा है कि अगर बिहार सरकार को लगता है कि उनके जांच करने से सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिल सकता है तो वह सुप्रीम कोर्ट में इस बात को रखें। गोहिल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका पहुंच चुकी है और ऐसे में बिहार सरकार को कहना चाहिए कि वह इस मामले की जांच करना चाहती है। 




गोहिल ने बीजेपी और जेडीयू को इस मामले पर नसीहत भी दे डाली है। गोहिल ने कहा है कि बयानबाजी करने से कुछ भी नहीं होगा बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में निष्पक्ष जांच हो इस पर पूरा ध्यान लगाना चाहिए। दरअसल बिहार में अब सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के रवैए को लेकर कांग्रेस बिहार में घिर रही है और इसी बीच गोहिल ने अब यह बयान जारी कर पलटवार किया है। वहीं बिहार कांग्रेस के नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि बिहार सरकार को इस पूरे मामले पर बयानबाजी छोड़कर सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।