ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / politics / स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के नाम चिराग का संदेश, अगली बार 243 सीटों...

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के नाम चिराग का संदेश, अगली बार 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

28-Nov-2020 12:53 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी अपनी स्थापना के 21 वर्ष पूरे कर चुकी है. स्थापना दिवस के कार्यक्रम के सिलसिले में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंच चुके हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश पत्र के माध्यम से जारी किया है. चिराग ने अपने पत्र में सबसे पहले अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को याद किया.


चिराग ने लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को 24 लाख वोट मिले और लगभग 6 प्रतिशत वोट अकेले प्राप्त हुए हैं जो कि लोजपा के विस्तार को साफ़ दिखाता है. उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी ने बिहार1st बिहारी1st के साथ कोई समझौता नहीं किया. पार्टी ने गठबंधन द्वारा दी रही 15 ठुकरा कर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और 135 सीटों पर चुनाव में उतरे. 


चिराग ने कहा कि जनता ने बिहार 1st बिहारी 1st विजन डॉक्यूमेंट को खूब सराहा है. नए लोगों के पार्टी के साथ जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिली है. उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और उस समय पार्टी को मात्र दो ही सीटों पर जीत हासिल हुई थी. उस चुनाव की अगर इस चुनाव से तुलना की जाए तो इस बार पार्टी का परफॉरमेंस बेहतर रहा. 


उन्होंने कहा कि बिहार में अगला चुनाव 2025 के पहले भी हो सकता है जिसके लिए तैयार रहने की जरूरत है. इस चुनाव के बाद पार्टी को बहुत कुछ सीखने को मिला है और अब सभी लोजपा कार्यकर्ताओं को 243 सीटों का लक्ष्य तय करना है ताकि सभी 243 सीटों पर पार्टी बिहार के लिए अपना विजन रख पाए.