ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / politics / स्पीकर ने लगाई मंत्री को फटकार, हजूर-हजूर करते रह गए सुरेंद्र यादव, नहीं...

स्पीकर ने लगाई मंत्री को फटकार, हजूर-हजूर करते रह गए सुरेंद्र यादव, नहीं सुनी गई बात

01-Mar-2023 12:15 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: विधानसभा के अंदर जिस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहे थे. इस पूरे मामले पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई. हंगामा शांत हुआ तो विपक्ष के तरफ से विजय सिन्हा लगातार मंत्री से माफी मांगने की मांग कर रहे थे. इस बीच शांति देख बेफिक्र ने प्रश्नकाल की शुरुआत कर दी. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव प्रश्नकाल का जवाब दे रहे थे. इसी बीच विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था. इसी दौरान विपक्ष के हंगामे को देखते हुए मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव अपनी सीट से उठकर बोलने की कोशिश कर रहे थे. अभी पहला ही शब्द कहा था कि हजूर. हजूर. दो बार हजूर हजूर करने के बाद स्पीकर का ध्यान सुरेंद्र यादों पर प्रात उन्होंने जमकर डांट दिया. 


बता दें स्पीकर ने कहा कि बिना आदेश के आप कैसे बोलने के लिए उठ गए. नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने जब यह वाक्य देखा तो वह बोलने लगे कि मंत्री माफी मांगना चाहते हैं उनको बोलने दिया जाए. लेकिन तेजस्वी यादव और सत्तापक्ष के दूसरे सदस्यों ने सुरेंद्र यादव को बैठ जाने का इशारा किया. स्पीकर के डांट के बाद सुरेंद्र यादव अपने जगह पर तो बैठ गए हैं लेकिन विपक्ष में बैठे सदस्य सदन से वाकआउट करने की चेतावनी देने लगे. 


विजय सिन्हा और स्पीकर में इस बात को लेकर बहस होने लगी कि वह बोलने की इजाजत सुरेंद्र यादव को क्यों नहीं दे रहे हैं. स्पीकर नए नेता विरोधी दल को साफ कर दिया कि बिना आसन के इजाजत का कोई नहीं बोल सकता है. आसन के इंकार के बाद विपक्ष के तरफ से वाकआउट करने का फैसला हुआ और नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने बीजेपी विधायकों को सदन से बाहर जाने का इशारा किया. और बीजेपी ने सदन को वर्क आउट कर बाहर निकल गई.