महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
13-Mar-2021 11:34 AM
PATNA : बिहार विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कोरोना जांच में गड़बड़ी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बोल रहे थे और डिप्टी सीएम रेणु देवी दूसरे सवाल का जवाब देने लगीं. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उन्हें रोकते भी रहे लेकिन उन्होंने अध्यक्ष की बात भी नहीं सुनी इसके बाद तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मंत्री आसन की बात नहीं सुन रहे हैं.
इसके बाद विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी विधायक संजय सरावगी के सवाल पर आपदा प्रबंधन मंत्री सह डिप्टी सीएम रेणु देवी जवाब देती रहीं. संजय सरावगी पूरक सवाल पूछते रहे. हंगामे के बीच जब सवाल जवाब का यह सिलसिला खत्म हुआ तो विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम रेणु देवी को कहा कि जब आसन कोई बात कहे तो उसे सुना करिए. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर सदन में उठ खड़े हुए.
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि विपक्षी सदन चलाने में सहयोग कर रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष में मनमानी कर रहा है. सदन में सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा. अगर इसी तरह सदन चलाना है तो फिर विपक्ष की जरूरत क्या है. इतना कहते हुए तेजस्वी अपने विधायकों के साथ सदन से वाकआउट कर गए. बजट सत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि सदन में हंगामा करने की बजाय विपक्ष ने प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही का वॉकआउट कर दिया.