ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / शॉटगन का मोदी प्रेम : प्रधानमंत्री के लिए ट्वीट की चर्चा, क्या हाथ...

शॉटगन का मोदी प्रेम : प्रधानमंत्री के लिए ट्वीट की चर्चा, क्या हाथ छोड़ेंगे बिहारी बाबू?

28-Jun-2021 07:01 AM

PATNA : बीजेपी से सांसद रह चुके सिने अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपना प्रेम दिखा रहे हैं। पीएम मोदी को लेकर शॉटगन ने जो ट्वीट किया है उसकी चर्चा राजनीतिक गलियारे में खूब हो रही है। सियासी जानकार इस बात के कयास लगा रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 


आइए हम आपको बता रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिर रविवार को कौन सा ट्वीट किया। बिहारी बाबू ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि दुनिया में 4 तरह के दुखी लोग होते हैं। इनमें से एक नया वेरिएंट है बिना मतलब मोदी से दुखी रहने वाला वेरिएंट। पटना साहिब से दो बार सांसद रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव तो लड़ा लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। पटना साहिब से ना केवल शत्रुघ्न सिन्हा हारे बल्कि उनके बेटे लव सिन्हा भी साल 2020 में विधानसभा का चुनाव हार गए। अब एक बार फिर बिहारी बाबू के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रेम उमड़ पड़ा है। 



शत्रुघ्न सिन्हा जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने पर अब सवाल खड़े कर रहे हैं, तंज कस रहे हैं ऐसा नहीं है कि उन्होंने खुद पीएम मोदी पर हमला नहीं बोला है। ट्विटर प्लेटफार्म पर ही शॉटगन लगातार प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर कई हमले बोलते रहे हैं। बीजेपी में रहने के बावजूद उन्होंने पीएम मोदी पर खुलेआम ऐसी टिप्पणियां की जो पार्टी का सांसद नहीं कर सकता। पीएम मोदी के लिए सार्वजनिक मंच पर उन्होंने जो कुछ कहा उसके बाद ही बीजेपी ने उनसे किनारा किया और बाद में शत्रु कांग्रेस के साथ चले गए। यह अलग बात है कि सियासी नफा नुकसान तोड़ने के बाद शायद बिहारी बाबू को अब पीएम मोदी फिर से अच्छे लगने लगे हैं।