Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
28-Dec-2022 08:13 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों के सामने अब एक ऑफर रख दिया है। लेकिन इसके बदले में उन्होंने एक मांग भी सामने रख दी है। दरअसल, जीतन राम मांझी की बेटी सुनैना देवी गया नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। मांझी का कहना है कि अगर जनता उनकी बेटी को जीत दिलाती है तो वे शराबबंदी कानून के तहत मुकदमें में फंसे और जेल में बंद लोगों की मदद करेंगे।
जीतन राम मांझी ने अपनी बेटी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा है कि शराबबंदी के कारण कई गरीब जेल में हैं। मैंने हमेशा ये बात कही है कि शराबबंदी ठीक है लेकिन इसके तहत जो कार्रवाई हो रही है वह सही नहीं है। इसके साथ ही मांझी ने लोगों के सामने एक ऑफर भी रख दिया है। ये सीधे तौर पर वोट के लिए एक प्रलोभन है।
जीतन राम मांझी ने कहा है कि अगर इस सीट पर मुझे जीत हासिल होती है तब मैं उन तमाम गरीबों की भी मदद करेगीं जो शराबबंदी कानून के तहत मुकदमें में फसे हैं या जेल में बंद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिना नाम लिए आरोप भी लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के बहाने बिहार में इनह्यूमन काम हो रहा है।