ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

मुंगेर-मिर्जा चौकी सड़क प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति हुई है। भागलपुर से मिर्जा चौकी तक बन रही यह दो-लेन सड़क अगले महीने अप्रैल में पूरी हो जाएगी। सड़क में पेव्ड शोल्डर के निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्च

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी सड़क का निर्माण अप्रैल महीने में पूरा होने वाला है। भागलपुर से मिर्जा चौकी तक यह दो-लेन सड़क पेव्ड शोल्डर के साथ बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को जाम और सफर में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। सड़क बनने के बाद मुंगेर से भागलपुर और कहलगांव तक का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा।


इस सड़क की चौड़ाई लगभग पांच मीटर है, जिसे 2018 की बाढ़ में हुए नुकसान के बाद डैमेज हो गया था। ट्रैफिक दबाव के कारण सफर करना कठिन हो गया था। सड़क निर्माण की मांग भागलपुर इंडस्ट्री ट्रक एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने की थी।


पेव्ड शोल्डर मेन रोड के किनारे बनी पक्की या कंक्रीट की पट्टी होती है, जो एक्स्ट्रा जगह, इमरजेंसी स्टॉपेज और सुरक्षा के लिए बनाई जाती है। यह सड़क निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।


बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। पटना-बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन अगले साल पूरी होने की उम्मीद है। गंगा नदी पर बनने वाले पुल सहित एप्रोच रोड का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फोरलेन की लागत 1065 करोड़ रुपए है, जिससे आस-पास के जिलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा और यात्रा में सुविधा बढ़ेगी। मुंगेर-मिर्जा चौकी सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद न सिर्फ ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सफर की सुविधा भी बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।