ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर की सड़कों पर उस शाम सब कुछ सामान्य लग रहा था… एक शिक्षिका रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी और कुछ ही पलों में सब खत्म हो गया। लेकिन असली सनसनी तब फैली, जब पुलिस जांच में सामने आया...

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक निजी शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में सामने आया है कि इस हत्या की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिक्षिका के अपने ही जीजा ने रची थी। 


यह मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गोपालपुर भटौलिया बांध के पास 18 नवंबर की शाम का है। उस दिन ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस पर मामले के जल्द खुलासे का दबाव था।


जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य शूटर राजा कुमार और हथियार सप्लाई करने वाला पीयर थाना क्षेत्र के मुतलुपुर निवासी संजीवन कुमार शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने राजा कुमार से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले की परतें एक-एक कर खुलती चली गईं।


राजा कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षिका से एकतरफा प्रेम करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन शिक्षिका का संबंध उसके जीजा राजन कुमार से था। शिक्षिका अपने जीजा से ही शादी करना चाहती थी और इसको लेकर वह उस पर लगातार दबाव भी बना रही थी। इस वजह से परिवार में भी तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी।


इधर, राजन कुमार इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने और शादी करने के लिए तैयार नहीं था। वह इस पूरे मामले से छुटकारा पाना चाहता था। ऐसे में उसने एक खौफनाक साजिश रची और शिक्षिका को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।


दूसरी ओर, राजा कुमार भी प्रेम में असफल होने के कारण अंदर ही अंदर आहत था। जब शिक्षिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि वह अपने जीजा से ही शादी करेगी, तो राजा भी गुस्से और निराशा में इस साजिश का हिस्सा बनने को तैयार हो गया।


पुलिस के अनुसार, राजन कुमार ने ही राजा को हत्या के लिए उकसाया और पिस्टल खरीदने के लिए उसे 30 हजार रुपये दिए। इसके बाद राजा कुमार ने संजीवन कुमार से संपर्क कर पिस्टल और तीन गोलियां खरीदीं। हत्या से दो दिन पहले ही यह सौदा पूरा किया गया था।


घटना वाले दिन राजा कुमार पहले से ही भटौलिया बांध के पास छिपकर बैठा था। जैसे ही शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाकर अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से वहां पहुंची, राजा ने उसका पीछा किया और उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। इस हमले में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।


जांच के दौरान पुलिस को राजा कुमार की गतिविधियों पर भी शक हुआ। वह कन्हौली विशुनदत्त स्थित एक पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम करता था, लेकिन घटना के बाद उसने काम पर जाना बंद कर दिया और खुद को घायल बताने लगा। जब सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया, तो पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।


पुलिस ने हथियार सप्लायर संजीवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता राजन कुमार अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।