ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Bihar Crime News: एक फोन कॉल… और फिर अचानक गायब हो गया एक युवक। रात भर इंतजार करता रहा परिवार, लेकिन सुबह जो खबर मिली, उसने सब कुछ बदल दिया। खेत में पड़ा शव, शरीर पर गोलियों के निशान—और पीछे छुपी एक खामोश दुश्मनी की कहानी धीरे-धीरे सामने आने लगी…

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को मकई के खेत में फेंक दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोल स्थित वार्ड संख्या 3 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय गणेश महतो के 28 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला था।


परिजनों के अनुसार, बीती रात कुछ लोग मिंटू कुमार को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसी बीच सुबह सूचना मिली कि पास के मकई के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने मिंटू कुमार के शव की पहचान की। शव पर गोली लगने के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया था।


परिजनों ने इस हत्या के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छोटू दीपक नामक व्यक्ति मिंटू को घर से बुलाकर ‘मिस्टर’ नामक व्यक्ति के दरवाजे पर ले गया, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का यह भी आरोप है कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है।


बताया जा रहा है कि इससे पहले मिंटू कुमार के भाई की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन परिवार ने समझौता करने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर बदले की भावना में इस हत्या को अंजाम दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, मिंटू कुमार हाल ही में जेल से बाहर आया था। वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले छह महीनों से जेल में बंद था और होली से दो दिन पहले ही रिहा हुआ था। उसके खिलाफ थाने में पहले से भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस शुरुआती जांच में उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की भी पड़ताल कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


इस पूरे मामले की जांच सदर डीएसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस टीम परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


गौरतलब है कि बेगूसराय में बीते 48 से 72 घंटों के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या हो चुकी है। इससे पहले बदमाशों ने एक बैंक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े और रात में खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता