महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
13-Mar-2021 03:04 PM
PATNA : शराब बरामदगी मामले में विपक्ष के निशाने पर आए मंत्री रामसूरत राय प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं. मंत्री रामसूरत राय आज अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे रहे हैं. हालांकि उन्होंने विपक्ष के पीछे भूमि सुधार विभाग में अपने द्वारा किए गए काम को कारण बताया है.
मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मेरे भाई से प्रॉपर्टी के तौर पर कोई रिश्ता नहीं है. हमलोग 2012 में ही अलग हो गए थे और कोर्ट के आदेश के बाद पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो गया था. जिस जमीन पर शराब मिली है वह मेरे भाई के नाम पर है और उसने 2014 में वह जमीन खरीदी थी. न तो उस केस में मेरा नाम है और न ही मेरा जमीन है तो इसमें मेरा नाम क्यों लाया जा रहा है.
रामसूरत राय ने कहा कि अगर उस मामले में मेरा भाई भी दोषी पाया जाता है तो उसपर कार्रवाई की जाए और उसे सजा दी जाए. भाई के तौर पर मेरी क्या गलती है जो भाई के प्रॉपर्टी पर मुझसे सवाल पूछा जा रहा है. मैं कृष्ण का वंशज हूं आज भी दूध बेचता हूं और दूध पीता हूं हमारे घर में कोई भी शराब नहीं पीता और न ही शराब बेचता है.
मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने विभाग में जो काम किया है उससे लोगों में तिलमिलाहट है और यही वजह है कि मैं कुछ लोगों की आंख में खटक रहा हूं. रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार ने भूमि सुधार की दिशा में जो कदम उठाया है उसके लिए चौतरफा सराहना हो रही है लेकिन यही बात कुछ लोगों के लिए बेचैनी बन गई है.