ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Shahnawaz Hussain: 'मोहब्बत सदा रहेगा..लव सदा रहेगा...लेकिन लव जिहाद नहीं रहेगा'...जानिये ऐसा क्यों बोले शाहनवाज हुसैन

Shahnawaz Hussain: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'आजकल तो देखता हूं बहुत से लोग मोहब्बत करते हैं। जात-धर्म की सीमा से उठकर करते हैं। मोहब्बत तो सदा रहेगा, लव सदा रहेगा, लेकिन लव जिहाद नहीं रहेगा'

09-Apr-2025 10:03 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Shahnawaz Hussain on Love Jihad:  BJP के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन का बयान 'लव जिहाद' के मुद्दे पर आया है।  शाहनवाज हुसैन खुद मुस्लिम हैं जबकि उनकी पत्नी रेणु हिंदू हैं, दोनों ने प्रेम विवाह किया है। ऐसे में लव जिहाद को लेकर उन्होंने बयान दिया है।  एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में लव जिहाद पर पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने बड़ी बात कह दी है।


इस सवाल पर कि आपकी पार्टी लव जिहाद का जो मुद्दा उठाती है तो क्या आपके ऊपर उस वक्त लव जिहाद के आरोप लगे थे? इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "उस वक्त शायद यह वर्ड इजाद नहीं हुआ था। हमारा लव था। जिहाद नहीं था। बहुत नेचुरल था। उनकी (पत्नी) आंखें बहुत खूबसूरत लगीं...आंखों-आंखों में ही प्यार हो गया।"


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, "जो प्लांड करके शादी करते हैं, लव जिहाद करते हैं, वो गलत है। लव में तो कोई दिक्कत नहीं है। कोई किसी से भी लव करता है। आजकल तो देखता हूं बहुत से लोग मोहब्बत करते हैं। जात-धर्म की सीमा से उठकर करते हैं। मोहब्बत तो सदा रहेगा, लव सदा रहेगा, लेकिन लव जिहाद नहीं रहेगा।" इस सवाल पर कि आज के संदर्भ में आपकी लव स्टोरी होती तो आप पर भी आरोप लगता न? इस पर कहा कि क्यों लगता? अब तो सबूत भी है। 31 साल से साथ हैं। जब दिल से प्यार था तो मेरे पर लव जिहाद का आरोप क्यों लगता?