ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / शिवहर में एनडीए की चुनावी जनसभा : लवली आनंद के लिए बीजेपी नेताओं...

शिवहर में एनडीए की चुनावी जनसभा : लवली आनंद के लिए बीजेपी नेताओं ने मांगे वोट

12-May-2024 05:35 PM

By First Bihar

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए के तमाम बड़े नेता एक के बाद एक कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं। शिवहर में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इस संसदीय क्षेत्र के घोड़ासहन के टोनबा में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री रेणु देवी ने सम्बोधित किया।


इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के सर्मथन में सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं ने जनता से वोट की अपील की। रेणु देवी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने गरीब जनता के लिए काम किया है और विरोधी पीएम मोदी के काम से घबरा गए हैं। इसलिए बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। नरेंद्र मोदी धर्म के साथ हैं। लालू प्रसाद ने अपने समय में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन मोदी ने शौचालय बनवाकर उन्हें इज्जत देने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड रोककर रख लिया था। लेकिन हमारी सरकार ने इसे शुरू करने का काम किया है। अपने आप को रेणु देवी ने नोनिया की बेटी बताते हुए लालू के परिवारवाद पर भी हमला बोला। वहीं ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओवैसी बाबरी मस्जिद का बोर्ड लगाने की बात कर रहे हैं। लेकिन हमलोग भगवान राम को मानने वाले हैं और जो राम को लाये हैं, हमलोग उनको लाएंगे।


वहीं, जमसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी और लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि लालू परिवार के लालटेन युग समाप्त हो चुका है। अब एलईडी बल्ब का जमाना है। हमारी सरकार सौर ऊर्जा के माध्यम से गरीबों के बिजली बिल जीरो करने पर काम कर रही है। गरीबों को गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। देश में मजबूत सरकार बनाने की जरूरत ही है।