ब्रेकिंग न्यूज़

फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- ये शरिया...

स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- ये शरिया कानून जैसा

30-Jul-2022 12:59 PM

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में छुट्टी वाले मामले पर बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी शरिया कानून जैसा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। रविवार की छुट्टी सालों से चली आ रही है। आजादी के समय ही रविवार को छुट्टी घोषित किया गया है। अब शुक्रवार को छुट्टी करने पर बवाल किया जा रहा है, जो संभव नहीं है। 



गौरतलब है कि बिहार के कई ऐसे जिले हैं जहां के सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी घोषित कर दिया गया है, जबकि इसके लिए कोई सरकारी आदेश भी जारी नहीं किया गया है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों की बात की जाए तो ऐसे मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसमें किशनगंज में 37, कटिहार में 138, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, छपरा, गोपालगंज समेत कई जिले शामिल हैं। 



आपको बता दें, सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने पर जमकर राजनीति हो रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच भी एकमत नहीं दिख रहा है।