गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
06-Aug-2024 01:40 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी बात को रखने वाले गोपाल मंडल सरकारी कार्यक्रम में खर्राटे लेते नजर आए हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार गोपाल मडंल को जगाकर थक गए लेकिन उनकी नींद नहीं खुली।
दरअसल, मौका था भागलपुर के बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर के स्थापना दिवस समारोह का, जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि, किसान के उधमी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार के बगल में बैठे विधायक गोपाल मंडल कुर्सी पर सिर रखकर गहरी निद्रा लेते नजर आए।
गोपाल मंडल इतनी गहरी नींद में थे कि मानों कई दिनों से सो नहीं सके हों। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री श्रवण कुमार की नजर गोपाल मंडल पर गई तो उन्होंने गोपाल मंडल को जगाने की कोशिश की। मंच पर मौजूद पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने भी उन्हों उठाने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाफी साबित हुए।
मंच से बिहार विधान परिषद के सदस्य एनके यादव भाषण दे रहे थे, तब गोपाल मंडल सोते नजर आए। फिर जब मंत्री श्रवण कुमार भाषण दे रहे थे उस वक्त तक जेडीयू विधायक गहरी नींद में सोए रहे। उन्हें कई बार नींद से जगाने की कोशिश हुई लेकिन जब उनकी नींद नहीं खुली तो सभी ने हाल मान ली और कार्यक्रम के दौरान गोपालमंडल चैन की नींद लेते रहे।