ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / politics / संकल्प महासभा की तैयारी में जुटी चिराग की पार्टी, लोगों को कार्यक्रम का...

संकल्प महासभा की तैयारी में जुटी चिराग की पार्टी, लोगों को कार्यक्रम का दिया न्योता

14-Jan-2024 05:44 PM

By First Bihar

VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी मिशन 2024 की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुट गई है। लोजपा (रामविलास) अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में लगी हुई है। रविवार को वैशाली में पार्टी की तरफ से कई सभा का आयोजन किया गया।


14 जनवरी को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के वैशाली विधानसभा स्थित अमृतपुर पंचायत, पौनी हसंपुर पंचायत और जारंग रामपुर पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से सभा का आयोजन  हुआ। इस बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और पार्टी के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी संजय कुमार सिंह शामिल हुए। 


इस बैठक को वैशाली जिला प्रखंड प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने सम्बोधित किया और आगामी 16 जनवरी को हाजीपुर में आयोजित होने वाले संकल्प महासभा में शामिल होने का न्योता लोगों को दिया।  सभी लोगों ने संकल्प महासभा मे आने के लिए अपनी सहमति दी है। पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प महासभा और पार्टी के नेता चिराग पासवान के प्रति लोगों में भारी उत्साह है।


news image