Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
12-Jan-2024 06:15 PM
By First Bihar
VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में आ गई है। हाजीपुर के अक्षयवटराय स्टेडियम में आगामी 16 जनवरी को लोजपा(रामविलास) की तरफ से संकल्प महासभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का मुहिम चलाया जा रहा है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव रविरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को वैशाली के महनार प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों एवं नगर परिषद महनार के विभिन्न वार्डो में जाकर वहा के लोगों से जनसंपर्क कर आगामी 16 जनवरी 2024 को अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में बिहार 1st बिहारी 1st विजन डॉक्यूमेंट के तहत आयोजित संकल्प महासभा में आने के लिए निमंत्रण दिया गया।
वही पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में हो रहे संकल्प महासभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चिराग पासवान के हाथों कों मजबूत करें और संकल्प महासभा कार्यक्रम को भव्य और एतिहासिक बनाएं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह महनार विधानसभा प्रभारी अभय कुमार सिंह, सुरेश भगत, अमरेश कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, गणेश सिंह, राकेश सिंह, टुनटुन पासवान, रवि पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।