ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / संजीव हंस के बाद बिहार के 3 और अधिकारी रडार पर: BJP का...

संजीव हंस के बाद बिहार के 3 और अधिकारी रडार पर: BJP का ऐलान- हमने चूहेदानी लगायी है, सिर्फ एक नहीं, कई और फंसेंगे

02-Aug-2024 04:59 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: नीतीश कुमार के राज में मौज काट रहे अधिकारियों की नींद हराम होने वाली है. बीजेपी ने बिहार में ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया है. आईएएस संजीव हंस इसी ऑपरेशन के तहत नपे हैं. लेकिन कई और अधिकारियों पर गाज गिरना तय है. बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज कहा-हमने चूहेदानी लगा दिया है, कई और फंसने वाले हैं. एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा.


बीजेपी दफ्तर में आज मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि देश में भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे. यही काम बिहार में भी होगा. आईएएस संजीव हंस को लेकर पूछे गये सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा- “अभी एक संजीव हंस गये हैं, अभी कई और का जाना बाकी है. हमने चूहेदानी लगा दिया है, संजीव हंस जैसे और कई इसमें फंसेंगे. एक भी भ्रष्टाचारी नही बच पाएगा. आप लोग चिंता मत करिये.”


बता दें कि बिहार के इतिहास में पहली दफे ईडी ने किसी सीनियर आईएएस अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने पिछले 16 जुलाई को बिहार के आईएएस संजीव हंस औऱ उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद से लगातार संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मार रही है.


बीजेपी के दबाव में हुई कार्रवाई

बता दें कि नीतीश कुमार के बेहद खास अधिकारी माने जाने वाले संजीव हंस के खिलाफ ईडी को ढेर सारे सबूत मिले हैं. लेकिन राज्य सरकार ने संजीव हंस को ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव औऱ बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी पद पर बिठाये रखा. राज्य सरकार ने कहा कि जब संजीव हंस को कोर्ट से सजा मिल जायेगी तब कार्रवाई की जायेगी. लेकिन 1 अगस्त को सरकार ने संजीव हंस को उनके पद से हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया. संजीव हंस को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. चर्चा है कि बीजेपी के भारी दबाव के बाद नीतीश कुमार संजीव हंस के खिलाफ कार्रवाई करने को राजी हुए.


इस बीच बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल क्राइम कंट्रोल को लेकर भी कड़ा बयान दे चुके हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा था पुलिस का डर अपराधियों में और बढ़ाया जायेगा. इसके लिए तैयारी हो गयी है. दो-चार दिन में लोगों को पता लग जाएगा, ज्यादा नहीं, एक सप्ताह में सबको पता लग जाएगा कि हम एक्सीलेटर दबाने जा रहे हैं.