Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
15-Nov-2023 05:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में यादवों को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी और आरजेडी एक दूसरे को यादवों के सच्चे हिमायती बता रहे हैं। बीजेपी द्वारा गोवर्धन पूजा के मौके पर यदुवंशी सम्मेलन करने पर भड़के लालू ने इस्कॉन मंदिर से बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था और बीजेपी नेताओं को गो हत्या कराने वाला बताया था। लालू के आरोप बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि एक पंजीकृत अपराधी देश की राजनीति को तय नहीं कर सकता है।
लालू यादव द्वारा यह कहने पर कि बीजेपी समाज को तोड़ने का काम करती है, इसपर पलटवार करते हुए सम्राट ने कहा है कि लालू प्रसाद तो अब मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लालू प्रसाद हैं कौन? उनसे तो बात करना ही बेकार है। लालू को नीतीश और उनकी पार्टी के लोगों ने सजा करवा दिया और राहुल गांधी ने सदन में ऑर्डिनेंश फाड़कर उनको हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।
सम्राट ने कहा कि लालू यादव के पास अगर कोई सवाल है तो उन्हें नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहिए कि उन्होंने उनकी राजनीति को क्यों समाप्त करा दिया। लालू प्रसाद कोई राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रहे। क्या एक पंजीकृत अपराधी इस देश की राजनीति को तय कर सकता है? लालू प्रसाद गुंडाराज और आतंकराज के प्रतीक हैं। लालू प्रसाद का यही परिचय है और कुछ नहीं।