BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
13-Aug-2022 01:44 PM
BHAGALPUR: NDA से नाता तोड़कर JDU ने RJD से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार दूसरी बार महागठबंधन में शामिल हो गये। इधर बिहार में अब दूसरी बार महागठबंधन की नई सरकार बन गयी। उधर महागठबंधन की सरकार बनते ही बीजेपी हमलावर हो गयी।
नीतीश के इस फैसले के खिलाफ बीजेपी के दिग्गज नेता अब सड़क पर उतरने लगे हैं। धरना प्रदर्शन भी करने लगे है। बीजेपी के सारे विधायक और सांसदों का धरना प्रदर्शन राजधानी पटना से लेकर जिलों में लगातार जारी है।
इसी क्रम में बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री व बीजेपी नेता सैय्यद शाहनवाज हुसैन भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। भागलपुर में धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। शाहनवाज ने सीधे तौर पर आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है।
बिहार की जनता को सतर्क करते हुए शाहनवाज ने कहा कि अब फिर से महागठबंधन की सरकार बन गयी है और पुरानी लाठियां भी निकलने लगी है इसलिए सतर्क रहिए और सावधान रहिए। शाहनवाज ने इस दौरान महागठबंधन की नई सरकार पर जमकर बरसे और जंगलराज पर भी निशाना साधा।