ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / politics / शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिले तेजप्रताप, डैमेज कंट्रोल में जुटी RJD!

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिले तेजप्रताप, डैमेज कंट्रोल में जुटी RJD!

13-May-2021 11:30 AM

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचें। पटना से कई राजद विधायकों के साथ तेजप्रताप सीवान के प्रतापपुर पहुंचे। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बढ़ाया। 

 


गौरतलब है कि बुधवार को ही तेजप्रताप ओसामा से मिलने सीवान जाने वाले थे लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके बॉडीगार्ड में कोरोना के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने सीवान जाने का प्लान कैंसिल किया था। तेजप्रताप आज प्रतापपुर पहुंचे और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। आरजेडी नेता तेजप्रताप के इस दौरान कई राजद विधायक भी साथ थे। 



ओसामा और तेजप्रताप के बीच क्या बातचीत हुई यह अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जाता है कि तेजप्रताप ने ओसामा को यह भरोसा दिया है कि लालू परिवार और आरजेडी उनके साथ है। फिलहाल ओसामा की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शहाबुद्दीन के समर्थक ने कहा था कि तेजप्रताप यादव का विरोध किया जाएगा लेकिन तेजप्रताप का यह दौरा शांतिपूर्ण रहा। जिन लोगों को उम्मीद थी की शहाबुद्दीन का परिवार लालू परिवार से दूर जा सकता है। इस दुख की घड़ी में ओसामा से मिलकर तेजप्रताप ने डैमेज कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा दी है।


शहाबुद्दीन के निधन के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से जो व्यवहार किया गया  उससे शहाबुद्दीन के समर्थकों में काफी नाराजगी थी। तीन दिन पहले सीवान में तेजस्वी यादव और लालू यादव के पुतले भी जलाए गए थे। गौरतलब है कि शहाबुद्दीन का दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उनके पार्थिव शरीर को बिहार नहीं लाया जा सका। जिसे लेकर उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गयी थी।


हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन के जनाजे को सीवान लाने की इजाजत नहीं मिलने पर दु:ख जताया था। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि हम ईश्वर से मरहूम शहाबुद्दीन साहब की मग़फ़िरत की दुआ करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जन्नत में आला मक़ाम मिले। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। राजद उनके परिवार वालों के साथ हर मोड़ पर खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। आज आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। तेजप्रताप ने ओसामा को यह भरोसा दिया है कि लालू परिवार और आरजेडी उनके साथ है।