ब्रेकिंग न्यूज़

महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान

Home / politics / सदन में हंगामे के बाद नीतीश को तलाश रहे तेजस्वी, बोले.. विपक्ष की...

सदन में हंगामे के बाद नीतीश को तलाश रहे तेजस्वी, बोले.. विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही

13-Mar-2021 03:31 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में मंत्री रामसूरत राय को लेकर हुए जबरदस्त बवाल के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तलाशते नजर आए. विधानसभा से बाहर निकलकर तेजस्वी ने विधान मंडल परिषद से प्रेस वार्ता की. उन्होंने नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि  सदन में हंगामा हो रहा है, सरकार के एक मंत्री के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं और सभी दस्तावेज के साथ हम सवाल पूछ रहे हैं. बावजूद इसके मुख्यमंत्री आज सदन से गैर हाजिर हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में वह अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन सत्ता पक्ष के लोगों ने ऐसा नहीं करने दिया. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विधानसभा में जनहित के सवाल का जवाब सत्ता पक्ष  या सरकार नहीं दे रही है.  तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरक प्रश्न तक सदन में पूछने की इजाजत नहीं दी जा रही, यह विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री अध्यक्ष को निर्देश दे रहे थे. जैसे ही मैं शराब पर बोलना शुरू किया बीजेपी के लोग खड़े हो कर हंगामा करने लगे,  नीतीश कुमार को इस से बड़ा  सबूत क्या हो सकता है.इस मामले में बीजेपी के मंत्री बुरी तरह से फंस चुके हैं. यदि वह मंत्री पद पर बने रहते हैं तो  सबूत नष्ट करने को कोशिश होगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी भी विपक्ष में थी और हम भी मंत्री थे. हम जवाब देते थे. हमारे सबूत से bjp डरी हुई है. मंत्री ने अभी तक एग्रीमेंट का पेपर नहीं दिखाया है.