ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / politics / Rohini Acharya: ‘किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी पैदा ना हो’, RJD चीफ...

Rohini Acharya: ‘किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी पैदा ना हो’, RJD चीफ लालू प्रसाद की लाडली का भावुक पोस्ट

Rohini Acharya: आरजेडी की चुनावी हार के बाद रोहिणी आचार्य ने परिवार में हुए दुर्व्यवहार और चप्पल उठाए जाने का आरोप लगाते हुए राजनीति व परिवार से दूरी की भावुक घोषणा की।

16-Nov-2025 11:50 AM

By FIRST BIHAR

Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हुई दुर्गति के बाद लालू परिवार में बवाल मच गया है। लालू प्रसाद की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य के द्वारा शर्मनाक हार पर सवाल पूछने के बाद उनके साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि उनके ऊपर चप्पल तक उठा लिया गया। खुद रोहिणी आचार्य ने इस बात को मीडिया में कहा है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की बुरी हार हुई है। यह चुनाव लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा गया था। जिसका नतीजा हुआ कि पार्टी को भारी दुर्गति का सामना करना पड़ा और पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को जितनी सीटें मिली थीं, इस चुनाव में उससे आधी से भी कम सीटें मिली है। इस दुर्गति के बाद लालू परिवार ने चुप्पी साध ली है।


लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने जब इसको लेकर तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार संजय यादव और रमीज नेमत खान से सवाल पूछा तो न सिर्फ उमके साथ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि उनके ऊपर चप्पल तक उठा लिया गया। जिसके बाद रोहिणी ने लालू परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया और देर शाम वह पटना से सिंगापुर के लिए रवाना हो गईं।


रोहिणी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी”।


रोहिणी ने आगे लिखा, “कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया… आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो”।