नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
15-Nov-2025 10:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उस समय आया जब पार्टी ने उनके खिलाफ सस्पेंशन और शो-कॉज़ नोटिस जारी किया था। सिंह ने अपने इस्तीफे के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपने फैसले और मौजूदा परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी दी।
पत्र में आर.के. सिंह ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके खिलाफ सस्पेंशन और शो-कॉज़ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नोटिस में आरोपों का विवरण नहीं दिया गया था, इसलिए इसका सही तरीके से जवाब देना संभव नहीं था। इसके बावजूद, उन्होंने राज्य BJP कार्यालय को पहले ही अपना जवाब भेज दिया था।
आर.के. सिंह ने अपने पत्र में यह भी बताया कि उनका बयान क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को टिकट देने के विरोध में था। उनका कहना है कि यह कदम किसी प्रकार का एंटी-पार्टी रवैया नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के हित में उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ लोग राजनीति के अपराधीकरण पर रोक लगाने के विरोधी हैं।
पत्र के अंत में उन्होंने लिखा, "I hereby resign from the primary membership of BJP." इस इस्तीफे के बाद पार्टी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आर.के. सिंह की स्थिति और उनके कारणों का मूल्यांकन अब पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
बता दें कि चुनाव के बाद पार्टी में विद्रोहियों पर कार्रवाई करते हुए BJP ने शनिवार को ‘एंटी-पार्टी गतिविधियों’ और संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघनों का आरोप लगाया। इसके तहत MLC अशोक कुमार अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को भी निलंबित किया गया है। सिंह को इस नोटिस का एक सप्ताह के भीतर औपचारिक जवाब देने के लिए कहा गया था।