ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / Bihar Politics: कुर्सी के लिए आपस में भिड़े आरजेडी कार्यकर्ता, तेजस्वी के मंच...

Bihar Politics: कुर्सी के लिए आपस में भिड़े आरजेडी कार्यकर्ता, तेजस्वी के मंच पर पहुंचने से पहले करने लगे धक्का-मुक्की

22-Dec-2024 08:50 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर के टाउन हॉल में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां कुर्सी के लिए ही आरजेडी कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गये। तेजस्वी यादव के मंच पर आने से पहले मंच पर कार्यकर्ताओं ने खूब धक्का-मुक्की की।


दरअसल भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित आरजेडी कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में विधानसभा के अनुसार कार्यकर्ताओं के बैठने का इंतजाम किया गया था। कहा गया कि नाथनगर और गोपालपुर के कार्यकर्ता कुर्सी पर लिखे गये विधानसभा के नाम के अनुसार बैठेंगे लेकिन कई कुर्सियों पर विधानसभा का नाम ही नहीं लिखा हुआ था जिसके कारण गोपालपुर और नाथनगर के कार्यकर्ता एक दूसरे की कुर्सी पर ही बैठ गये।


 नाथनगर वाले कहने लगे कि यह मेरा सीट है वही गोपालपुर वाले करने लगे की यह मेरा सीट है। कुर्सी को लेकर दोनों विधानसभा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये और इस दौरान धक्का मुक्की भी करने लगे। तेजस्वी यादव के मंच पर आने से पहले यह सब कुछ हुआ। किसी तरह वहां मौजूद राजद नेताओं ने गोपालपुर और नाथनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।


 कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव थोड़ी देर में आने ही वाले हैं और आप लोग आपस में ही झगड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव यह सब देंखेंगे तो क्या सोचेंगे? जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। लेकिन जब इस बात की जानकारी तेजस्वी यादव को हुई तो वो भी कार्यकर्ताओं के इस रवैय्ये से हैरान रह गये। आरजेडी का कार्यक्रम में हाथा-पाई और हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं की अब पहचान की जा रही है।