ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / RJD ने पीएम मोदी के पैकेज को बताया चुनावी लॉलीपॉप, बिहार समेत कई...

RJD ने पीएम मोदी के पैकेज को बताया चुनावी लॉलीपॉप, बिहार समेत कई राज्यों के चुनाव को देखते हुए किया एलान

13-May-2020 11:32 AM

By Aryan Anand

PATNA: पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर आरजेडी ने निशाना साधा है। आरजेडी ने पीएम के पैकेज को चुनावी स्टंट करार दिया है। आरजेडी ने आशंका जतायी कि कही पहले की तरह के पैकेजों की तरह इस पैकेज का भी वहीं हाल न हो कि इसका लाभ गरीबों तक पहुंचे ही नहीं।


आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने पीएम पैकेज पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पैकेज पीएम मोदी का चुनावी स्टंट भर है। बिहार समेत कई राज्यों के चुनाव को देखते हुए उन्होनें इस पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज का हाल भी पहले के पैकेजों की तरह नहीं हो जो सरजमीं पर उतरा ही नहीं। उन्होनें कहा कि पार्टी को पूरी आशंका है कि  पूर्व के पैकेजों का लाभ गरीबों के बीच अबतक पहुंचा ही नहीं तो इस पैकेज का क्या पहुंचेगा। उन्होनें पूरी तरह से इसे पीएम मोदी का चुनावी लॉलीपॉप करार दिया।


हालांकि आरजेडी ने पीएम मोदी के  'लोकल एंड वोकल' के कदम का स्वागत किया जिसमें लोकल लेवल पर बनने वाले प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा यूज करने और उनका जुबानी प्रचार करने की सलाह पीएम मोदी ने दी है। भाई वीरेन्द्र ने कहा कि  स्वदेशी का पालन करना चाहिए लेकिन खुद उनके मंत्री ही विदेशी चीजों के कद्रदान हैं। वहीं उन्होनें कहा कि गांधीजी की विचार जीवित है और रहेगी कुछ नाथूराम गोडसे के खानदान के लोग इसे इधर-उधर करना चाहते हैं जो देश के अंदर किसी कीमत पर संभव नहीं है।


बता दें कि कोरोना महामारी से जूझ रहा देश लॉकडाउन के 49 दिनों से जिस राहत के मरहम का इंतजार कर दिया था। कल देश के नाम संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान कर दिया। कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई और देश को फिर से खड़ा करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है।


20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देश की जीडीपी का करीब 10% है. ये 2020-21 के स्वीकृत बजट यानि 30 लाख करोड़ से करीब 10 लाख करोड़ कम है। प्रधानमंत्री ने साफ किया इस आर्थिक पैकेज से कुटीर उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, श्रमिकों, किसानों और मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा।  इसके साथ ही भारतीय उद्योग जगत को भी नई ताकत देगा।