BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
03-Jun-2021 10:42 AM
PATNA : आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडी सिंह की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने की है। दिल्ली से राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक के ईडी की टीम ने बिहार से राज्यसभा सांसद अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एडी सिंह को फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरजेडी सांसद एडी सिंह का नाम फर्टिलाइजर घोटाले में आ रहा था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से हुई है। फिलहाल इस मामले में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है ईडी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं. मूलतः वह ग्रामीण पटना के दुल्हन बाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं. अमरेंद्र धारी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए थे. वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. बताया जाता है कि अमरेंद्र धारी सिंह का कारोबार फर्टिलाइजर और केमिकल फैक्ट्री और रियल एस्टेट से जुड़ा है. उनका सारा कारोबार दिल्ली से ही संचालित होता है.