फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा
13-Feb-2020 01:43 PM
By Ganesh Samrat
PATNA :राबड़ी आवास पर आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी है। तेजस्वी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक से ऐन पहले राबड़ी आवास के गेट पर जमकर हंगामा क्या हुआ पार्टी की पोल खुलती नजर आयी। जैसा कि कयास लग रहे थे कि आनन-फानन में पदाधिकारियों को फोन करने बैठक में बुलाया गया है। गेट पर हंगामा कर रहे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में बीजेपी-आरएसएस और जेडीयू से आए लोगों को तरजीह दी जा रही है जबकि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई गई आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के ठीक पहले जमकर बवाल देखने को मिला। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट सार्वजनिक तौर पर आरजेडी ने जारी नहीं की थी और आज की बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं को फोन करके बुलाया गया था। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में शामिल पुराने नेता जगह नहीं पाने के बाद भड़क गए। राबड़ी आवास के बाहर जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली।
हंगामा कर रहे नेताओं ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि हम पार्टी की पिछले तीस सालों से सेवा कर रहे है लेकिन अब हमारी पार्टी के अंदर अनदेखी की जा रही है, तेजस्वी यादव मनमानी कर रहे हैं लालू राज में ऐसा नहीं होता था। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि पार्टी के अंदर बीजेपी-आरएसएस और जेडीयू से आए लोगों को डायरेक्ट इंट्री मिल रही है। उन्होनें कहा कि किसी भी कीमत पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।
इस पूरे मसले पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता शिवचंद्र राम ने सफाई देते हुए कहा कि कही कोई हंगामा नहीं हो रहा है। लालू यादव के सामाजिक न्याय पर पूरी पार्टी को भरोसा है और सभी तेजस्वी य़ादव के कुशल नेतृत्व में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि कुछ लोग छूट जरूर गये हैं लेकिन मीटिंग के बाद उन्हें भी जगह मिलेगी।