Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
17-Sep-2024 08:29 AM
By First Bihar
PATNA: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी एक्टिव मोड में आ गई है। एक तरफ तेजस्वी यादव जहां कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ चुनाव से पहले पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू होने जा रहा है। आरजेडी 19 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पहले 18 सितंबर से इसकी शुरुआत होनी थी।
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने जानकारी दी है कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले आरजेडी के सदस्यता अभियान की तारिख बदल गई है। अब राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान 19 सितंबर से शुरू होगा। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे जबकि तेजस्वी यादव पटना से इसकी शुरुआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद दिल्ली स्थित सांसद मीसा भारती के पंडारा पार्क स्थिति आवास से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली आरजेडी के पदाधिकारी सदस्यता ग्रहण करेंगे।
वहीं पटना में तेजस्वी यादव बिहार प्रदेश आरजेडी कार्यालय से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। पटना मे पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।