Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
06-Nov-2023 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों कहा था कि बीजेपी तलवार बांटती है और हमलोग कलम बांटने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि आरजेडी और कलम का नाता दूर-दूर तक नहीं है और ना कही होगा, वे लोग सिर्फ लाठी बांट सकते हैं।
दरअसल, बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लगातार सियासत हो रही है। एक तरफ जहां सरकार में शामिल दल इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी इसको लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। बीजेपी और एनडीए में शामिल दलों को जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा था कि बीजेपी तलवार बांटती है और हम कलमा बांटने का काम कर रहे हैं।
तेजस्वी के इस बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि कलम और आरजेडी ये क्या होता है। आरजेडी की थ्योरी में कलम इतिहास में न हुआ और न आगे होगा। राजद लाठी बांटने वाली पार्टी है। अपराधी, गुंडों और हत्यारों की पार्टी है राजद, यही उनका इतिहास है।
वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि जातीय गणना को लेकर बीजेपी बकवास कर रही है, अगर संख्या बढ़ानी होती तो नीतीश कुमार ने कुर्मी जाति की संख्या बढ़ा दी होती, यादव और मुस्लिम की संख्या क्यों बढ़ाते। तेजस्वी के इस बयान पर सम्राट ने कहा कि सभी को बता है कि नीतीश कुमार ने तुष्टीकरण की राजनीति के तहत किन-किन लोगों की आबादी बढ़ाई है। नीतीश कुमार सदन में रिपोर्ट तो जारी करें, पूरा बिहार लड़ने के लिए तैयार है। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से शैलेन्द्र पांडे की रिपोर्ट..