Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
23-Jan-2024 02:47 PM
By First Bihar
DESK: अयोध्या में राममंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला विराजमान हो गए हैं। 500 वर्षों का इंतजार 84 सेकेंडों में 22 जनवरी को खत्म हो गया। रामलला के आने की खुशी में कल देशभर में दीपोत्सव मनाया गया और आतिशबाजी की गयी। रामलला के आगमन से लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राजद के तमाम नेता बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर है। शिवानंद तिवारी और तेजप्रताप यादव के बाद अब राजद नेता व राज्यसभा सांसद मनोज झा भी बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी पर हमला बोला है।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को मनोज झा ने आरएसएस और बीजेपी का कार्यक्रम बताया। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज झा ने कहा कि रामलला आए हैं ये कौन सी मुर्खतापूर्ण बात है। रामलला गये कहां थे कि आ गये? भगवान राम तो कण-कण में बसे हैं। राम हरेक व्यक्ति के दिल में बसे हैं।
मनोज झा ने आगे कहा कि बापू के राम से बड़ा कोई राम है..कबीर के राम से बड़ा कोई राम है..हम तो सीता मईया के धरती के हैं। सीता मईया के बिना राम की कल्पना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पहले अपने अंदर प्राण प्रतिष्ठित करते हैं..अब तो इन लोगों को भगवान रामजी कान मचोड़कर कहेंगे कि अब तो कुछ काम कर लो..
बीजेपी के नेताओं के बयान पर कहा कि बीजेपी के लोगों को सुबह उठकर कुछ बोलना तो पड़ेगा ना। इसलिए किसी भी टॉपिक पर बोलते रहते हैं। बीजेपी नेताओं के लिए पीएम मोदी संकट के झण उत्पन कर रहे हैं। वो आखिर किस विषय पर बोलेंगे रामलला पर तो अकेले मोदी जी बोल रहे हैं। बीजेपी नेताओं को बोलने के लिए कोई टॉपिक नहीं छोड़ते हैं। बीजेपी वाले टॉपिक के मारे बेसहारा लोग हैं। भगवान इनको सदबुद्धि दें। भगवान राम सद्बुद्धि दें। मनोज झा ने कहा कि जानकी मईया की धरती पर राम जानकी अस्पताल नहीं बनेगा तो कहां बनेगा।