Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
26-Feb-2021 10:38 AM
PATNA : राजद के विधायक रितलाल यादव कुछ दिन से परेशान हैं. उन्होंने विधानसभा में आज पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है. रितलाल यादव के पास आए दिन इसकी शिकायत आ रही है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे इसे रोंके.
शुक्रवार को बिहार विधानसभा पहुंचे रितलाल यादव ने कहा कि उनकी बाहुबली छवि का फायदा उठाते हुए कुछ गलत लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. वे लोग आम लोगों को फोन कर मेरे नाम पर रंगदारी मांग रहे हैं. इसका ऑडियो क्लिप भी मेरे पास आया है, जिसे सुनने पर साफ पता चलता है कि न तो आवाज मेरी है और न ही मैं ऐसा करता हूं.
रितलाल यादव का कहना है कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रंगदारी मांग रहे हैं. इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे. इसके बाद जो वे लोग कहेंगे उसके अनुसार वह पुलिस में कंप्लेन करेंगे. रितलाल यादव ने आज मीडिया के सामने कई ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि इस ऑडियो क्लिप में ना ही मेरा नाम है और ना ही मेरी आवाज. बस जो लोग हैं वह फर्जी तरीके से बिहार के लोगों के मन में मेरी छवि खराब करने के लिए इस तरीके से फोन कॉल करके रंगदारी मांग के लोगों को डरा धमका रहे हैं और जमीन कब्जा करने का काम कर रहे हैं.
मेरी छवि क्षेत्र में बाहुबली की रही है और अब मैं विधायक बन गया हूं. मैं प्रतिदिन लोगों से मिलता हूं, इसलिए मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि जिस किसी के पास भी मेरे नाम से कोई रंगदारी मांगने के लिए फोन जाए, वह सीधे मेरे घर पर आकर इसकी शिकायत करें. मैं अपने घर पर हमेशा लोगों से मिलता हूं, यदि नहीं भी मिला तो वे मेरे पिता को इस बात की जानकारी दे सकते हैं. अगर मेरे नाम से कोई रंगदारी मांगता है तो मैं उनके घर भी जा सकता हूं. ना मैं रंगदार हूं और ना ही गुंडा. मैं एक विधायक हूं और जनता की सेवा करना मेरा काम है. मेरे नाम से सोशल मीडिया पर भी कई अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं, जोकि पूरी तरिके से गलत है.