पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
09-May-2024 06:32 PM
By First Bihar
PATNA : मोकामा से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह जब से 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं, आए दिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी कई रील्स भी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके घर पर मीडिया और यूट्यूबर का जमावड़ा लगा रहता है। अनंत सिंह के बेबाक अंदाज को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हरेक प्लेटफार्म पर उन्हें देखा जा रहा है। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उनके निशाने पर अनंत सिंह और ललन सिंह दोनों हैं।
अनंत सिंह को लेकर भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह अलबल बकता रहता है। इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा क्या? उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जेडीयू के उम्मीदवार ललन बाबू दो टर्म मुंगेर के सांसद रह चुके हैं। यदि अच्छा काम किये होंगे और पब्लिक से भेंट किये होंगे तो जरूर जीतेंगे। आगे गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह सीधे सपाटे कम पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। ललन सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अनंत सिंह को पैरोल पर जेल से बाहर निकाला है। इससे एक दिन पहले गोपाल मंडल ने कहा था कि बिहार में बीजेपी सभी 40 सीटों पर जीत का दावा कर रही है लेकिन एनडीए गठबंधन को महज 32 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह पीएम मोदी के प्रभाव का गिरना बताया था।
जेडीयू विधायक ने कहा था कि हम सत्य बोलते हैं.. झूठ तो बोलते ही नहीं हैं.. बीजेपी एनडीए गठबंधन 32 सीट लाएगा.. 40 नहीं पूरेगा। इसके पीछे का कारण पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि कितना पूछिएगा.. नरेंद्र मोदी हमारे गठबंधन के प्रधानमंत्री हैं। उनके खिलाफ क्या बोलेंगे? नरेंद्र मोदी अगर देश के लिए अच्छा काम किए होंगे तो चालीसों सीट मिल जाएगा और देश के लिए अच्छा काम नहीं किए होंगे तो चालीस में से एक भी सीट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का प्रभाव घट गया है।
केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी या एनडीए की? इस सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हमको तो लगता है कि नरेंद्र मोदी का प्रभाव कम हो गया है। भागलपुर में महागठबंधन और एनडीए के बीच टक्कर के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हम तो बैठे हुए थे। लेकिन अजय मंडल गाड़िए नहीं किया। न गाड़ी दिया, न कुछ दिया और न तेल दिया। इसलिए हम बैठे रह गए। आए थे बात करने के लिए। लेकिन हम कह दिए कि अजीत शर्मा के पास पैसा है और तुमको भी पैसा खर्च करना पड़ेगा। हम भी लेंगे अबकी बार। पिछला बार नहीं दिया था। जो अधिक जनसंपर्क किया होगा तो वह जीतेगा।