मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
11-Jul-2021 02:01 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. कभी जेडीयू में रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने दिल्ली में आरसीपी सिंह से मुलाकात की है. लेकिन खास बात यह है कि आरसीपी सिंह को मिलकर बधाई देने वाले नागमणि अब नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. आरसीपी सिंह से मुलाकात के बाद नागमणि ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के नंबर वन लीडर सिर्फ और सिर्फ आरसीपी सिंह है. आरसीपी सिंह ही संगठन में पकड़ रखते हैं और पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें ही अपना सब कुछ मानते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार तो केवल टाइम पास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 5 साल के बाद नीतीश कुमार ने बिहार में कुछ भी नहीं किया वह केवल समय गुजार रहे हैं.

नागमणि का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब खुद जेडीयू के अंदर नीतीश और आरसीपी के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं. जेडीयू की अंदरूनी सियासत गर्म है और लगातार चर्चा हो रही है कि आरसीपी और नीतीश कुमार के बीच दूरी बढ़ चुकी है. मंत्रिमंडल में शामिल होने के फैसले को पार्टी के नेता आरसीपी सिंह का फैसला बता रहे हैं. ऐसे में आरसीपी सिंह से मुलाकात के तुरंत बाद नागमणि ने जो बयान दिया है, उसके कई सियासी मायने हैं.