ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
01-Aug-2020 07:14 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने वाले जेडीयू के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह को कोरोना हो गया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के आरसीपी सिंह को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आरसीपी सिंह की तबीयत थोड़ी नासाज चल रही थी इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। दरअसल आरसीपी सिंह पिछले दिनों वर्चुअल तरीके से विधानसभा सम्मेलन कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के कई नेता उनके आवास पर पहुंच रहे थे इसके पहले उन्होंने प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ भी बैठक की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा प्रकोष्ठ के कन्हैया सिंह पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए थे और वह भी आरसीपी सिंह के आवास पर गए थे।
आरसीपी सिंह के अलावा उनकी पत्नी को भी कोरोना हुआ है। उनके एक स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कन्हैया सिंह ने वर्चुअल मीटिंग की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रखी थी और लगातार वह आरसीपी सिंह के संपर्क में थे। कन्हैया सिंह ने पिछले दिनों को बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।