काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
28-Oct-2021 08:16 AM
DELHI: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. रेप के मामले में फंसे प्रिंस राज को दिल्ली के जिला कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दिये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. हाईकोर्ट ने प्रिंस राज को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि क्यों नहीं उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी जाये.
प्रिंस राज को अग्रिम जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली वही महिला है जिसने प्रिंस पर रेप का आरोप लगाया है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस योगेश खन्ना की बेंच ने प्रिंस राज से जवाब मांगा है.
गौरतलब है कि दिल्ली की एक महिला ने प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा खी है. महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलजेपी की कार्यकर्ता है और प्रिंस राज ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया है. ये वाकया 2020 का बताया जा रहा है. इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
एक महीने पहले प्रिंस राज को दिल्ली की एक अदालत ने दुष्कर्म के आरोप के इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी. सांसद प्रिंस राज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. प्रिंस राज ने अपनी अर्जी में कहा था कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला प्रिंस राज से पैसे की उगाही कर रही थी और उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी. याचिका में कहा गया था प्रिंस राज ने इस संबंध में पहले ही महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें महिला और उसके साथी को अग्रिम जमानत दी गई है. वहीं, महिला ने इस साल मई में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली की अदालत के निर्देश पर पुलिस ने प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.