ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / रामविलास पासवान की जयंती आज : हाजीपुर से लेकर पटना तक कार्यक्रम का...

रामविलास पासवान की जयंती आज : हाजीपुर से लेकर पटना तक कार्यक्रम का आयोजन

05-Jul-2022 07:05 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान की आज जयंती है। रामविलास पासवान की 76वीं जयंती के मौके पर आज राजधानी पटना से लेकर उनकी कर्मभूमि रही हाजीपुर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। हाजीपुर में रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। इधर पटना में उनके भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी जयंती समारोह का आयोजन कर रहे हैं। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम रखा गया है। 


रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर चिराग पासवान बेहद भावुक नजर आए। हाजीपुर पहुंचकर उन्होंने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया था चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि पार्टी की तरफ से सभी जिला मुख्यालयों पर रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस में आज उन्हें याद करते हुए सुबह सवेरे ट्वीट किया है। पशुपति कुमार पारस ने अपने ट्विटर पर लिखा है धरती गूंजे आसमान।


रामविलास पासवान की 76वीं जयंती पर हाजीपुर के बाबा चौहरमल नगर में 6 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। चिराग ने कहा कि पार्टी के लिए यह बड़ा दिन है। पुत्र होने के नाते मेरे लिए भावुक दिन है। कार्यक्रम में परिवार के सभी लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ता और परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है।  हमारे नेता रामविलास पासवान जी की जयंती है। हाजीपुर में उनकी आदमकद प्रतिमा लगायी जा रही है. जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा। इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।