BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
18-May-2022 04:29 PM
PATNA: राज्यसभा की खाली सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। आरसीपी सिंह को जेडीयू राज्यसभा उम्मीदवार बनाती है या नहीं यह सवाल जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से किया तब वे मीडिया पर ही बिफर पड़े। कहने लगे कि मुझे ही नहीं पता कि मैं जा रहा हूं या नहीं। वैसे आप लोगों को इससे क्या मतलब? वही जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि टिकट पर फैसला मैं नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगे।
बता दें कि 10 जून को बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव होने है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 31 मई तक पर्चा भरा जा सकेगा। 3 जून तक नाम वापस लिया जा सकेगा जबकि 10 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
बिहार विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ा दल है। BJP के पास 77 विधायक और RJD के 76 हैं। जबकि JDU तीसरे नबंर पर है। जेडीयू के पास सिर्फ 45 विधायक हैं। जदयू को एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। इस हिसाब से जेडीयू को एक, राजद को 2 और बीजेपी को 2 सीट मिल सकती है। राजद में मीसा भारती का नाम लगभग कन्फर्म माना जा रहा है। दूसरे सीट के लिए मंथन का दौर जारी है। बीजेपी ने अभी तक इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर अभी तक जदयू की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। पटना में राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह मीडिया पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता मैं जा रहा हूं या नहीं। मीडिया को उन्होंने कहा कि आप लोगों को इससे क्या मतलब है। ये सब बताने वाली बात होती है क्या? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 24 को नोटिफिकेश जारी होगा। आरसीपी के इस जवाब के बाद जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से बात की गयी तब उनका कहना था कि टिकट पर फैसला मुझे नहीं लेना है यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे।